
खबर सागर
विकास खंड ताकुला में नामांकन अभिवृद्धि के लिए सभी प्रारम्भिक और माध्यमिक विद्यालयों में प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया।
मुख्य प्रवेशोत्सव कार्यक्रम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सोमेश्वर में आयोजित किया गया।
जिसमें हेमेंद्र जोशी खंड शिक्षा अधिकारी, एनसीईआरटी के प्रवक्ता एसएस नेगी, डां०भुवन पांडे प्रवक्ता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा, भुवन सिंह सिराड़ी बी आर सी ताकुला, गोपाल भाकुनी प्रशासनिक अधिकारी, विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती पूनम ने नवप्रवेशित बच्चों का स्वागत किया।
तथा बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सभी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विद्यालयों में अधिक से अधिक नामांकन कराने का आग्रह किया गया। इस मौके पर छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
समारोह की अध्यक्षता बीईओ हेमेंद्र जोशी और संचालन रेखा बिष्ट ने किया।



