उत्तराखंडमनोरंजनसामाजिकस्पोर्ट्स

डिबोगी में 52वां खेलकूद एवं सांस्कृतिक समारोह में 91 टीमों ने लिए हिस्सा

खबर सागर

डिबोगी में 52वां खेलकूद एवं सांस्कृतिक समारोह में 91 टीमों ने लिए हिस्सा

सिलगांव क्रीड़ा विकास एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा तीन दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक समारोह में कबड्डी ओपन व गांव वाईज में 65 व बाली वाल में 26 टीमों ने प्रतिभा किया ।

सोमवार को 52 वॉ क्रीड़ा विकास एवं सांस्कृतिक समारोह राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,डिबोगी में आयोजित के खेल मैदान में बतौर मुख्य अतिथि मसूरी नगर पालिका के अध्यक्ष मीरा सकलानी व नारायण ठकुर ब्लाक प्रमुख विकास नगर ने तीसरे दिन की खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया ।
इस मौके पर मसूरी की नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि लगातार 52 वर्षों से क्रीड़ा समिति द्वारा क्षेत्र के युवाओं खिलाड़ीयों को तरसने कार्य सराहनीय कार्य है । ऐसे आयोजन से क्षेत्र के विकास के साथ अपनी लोक संस्कृति को बढाव मिलता है।
तीसरे दिन की खेल कब्बडी ओपन में भजराज, मलैऊ, रणोगी व भजराज सरतली, सेमी फाइल में जगह बना ली है। कब्बडी व्यक्ति में देवभूमि एकेडमी कालसी, शिवा क्लब कोठी इच्छाडी, लगवल गांव, तलोगी, भेड़ियाना,सिलगर तीसरे राऊड़ के मैच जीते ।
बालीबाल में ओपन में मद्रसू, बाडासारी व हथियारी सेमी फाइल में पंहुची । गांव वाईज बालीबाल में काण्डी, पाली ए, बगलो की काण्डी, सड़ब भी सेमी फाईनल में जगह बना दी है।
समिति के अध्यक्ष संजीत पवार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त करते हुए आगे भी इसी तरह से समारोह को सफल बनाने में सहयोग या अपील की है।
इस मौके पर के अध्यक्ष संजीत पवार होशियार सिंह पंवाद,,क्रीडा अध्यक्ष राजेश पुंडीर,बचन सिंह पुण्डीर, सचिव प्रदीप पवार, राजपाल नेगी,विकास पवार,अजीत रावत, शुभम रावत, प्रदीप रावत, चैन सिंह पुंडीर, राहुल पवार,कमल पवार, दिनेश पुंडीर, अजय चौहान,उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!