उत्तराखंड

थत्यूड के खेडा में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत भगवत कथा का समापन

खबर सागर

 

विकासखंड के ग्राम खेड़ा में श्रीमद् भागवत कथा का हवन यज्ञ व भण्डारे के साथ समापन हुई । जिसमें लोगों ने कथा व सत्संग सुनकर पुण्य अर्जित किया ।

ग्राम खेडा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान के कथा वाचक व्यास रसिक मर्मज्ञ आचार्य मदन मोहन ने कहा कि भागवत कथा के आयोजन से व्यक्ति के 21 पीढ़ी के कुल का उद्धार होता है।

उन्होंने कहा कि इस कलयुग में केवल भगवान नाम के उच्चारण से मनुष्य का कल्याण संभव हो जाता है।
यदि पूरी श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान को सच्चे मन व भाव स्मरण करने से जीवन सफल होता है।

उन्होने कहा कि मानव के जीवन की अनेक समस्याओं का निराकरण कथा व सत्संग से दूर होता है।

इस अवसर पर कथा के मुख्य यजमान मदन सिंह रावत ,दिनेश सिंह रावत ,नरेश रावत, कुलबीर रावत ,अरविंद रावत, प्रवीन रावत ,प्रधान कमलेंद्र रावत, कृपाल सिंह रावत ,विजेंद्र सिंह सजवाण,जगमोहन कंडारी, प्रताप सिंह रावत आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!