उत्तराखंडक्राइम

गाय के साथ दुष्कर्म का आरोप पुलिस संदिग्धों से कर रही पूछताछ

खबर सागर

 

पिथौरागढ़ थाना क्षेत्र बलुवाकोट के अंतर्गत छारछुम के गो स्वामी कुलो सिंह फिरमाल ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात लोगों पर उनकी गाय के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।
उन्होंने बाहर से आए दूसरे धर्म के मजदूरों पर संदेह जताया है।उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।ग्राम प्रधान बलुवाकोट पूरन ग्वाल ने घटना स्थल पहुचकर घटना की जानकारी दी ।

उन्होंने बाहरी मजूदरों पर संदेह व्यक्त करते हुए सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। घटना के बाद पुलिस के द्वारा छारछुम में मजदूरों का सत्यापन नहीं करने पर दो लोगों का दस हजार का चालान किया है।
थाना अध्यक्ष अनिल आर्य ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ गाय से दुष्कर्म की तहरीर मिली है पांच संदिग्धों को पकड़कर उनसे पूछताछ की जा रही है।
पशु चिकित्सा अधिकारी धारचूला डॉक्टर जुगल गर्खाल ने बताया कि पुलिस की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचकर गाय की जांच की गई है सैंपल जांच के लिए भेजी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!