यात्रा से पहले गंगोत्री व यमुनोत्री धाम स्वीकृत कार्यो को समय से करे पूरा – डीएम

खबर सागर
जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने कल गंगोत्री व आज यमुनोत्री धाम सहित यात्रा पड़ावों पर यात्रा प्रबंधन व तीर्थयात्रियों की सुविधा को लेकर स्वीकृत कार्यो को समय से पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जायेगी ।
वहीं जिलाधिकारी ने कहा है कि भूस्खलन प्रभावित व संकरे हिस्सों में वाहनों की आवाजाही को सुरक्षित व सुचारू बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है ।
जिसके लिए हम एक माह पूर्ब से ही तैयारी में जुटे हुए हैं
चारधाम यात्रा की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी के साथ यमुनोत्री मार्ग तथा प्रमुख यात्रा पड़ावों का निरीक्षण किया।
वही जिलाधिकारी ने कहा कि आसन्न चारधाम यात्रा को देखते हुए यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग के अनुरक्षण व रेलिंग्स की मरम्मत, हाई मास्ट लाईट की स्थापना, आठ सीटर शौचालय के निर्माण, विश्राम गृहों के अनुरक्षण आदि कार्यों हेतु धनराशि स्वीकृत कर दी गई है।
वहीं एसपी उत्तरकाशी ने बताया है कि 10 मई से जो यात्रा शुरू हो रही है उसको लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार हैं ।
और यहां जो यात्री आए उन्हें किसी तरह के सुविधा न हो और एक अच्छी यादें यहां से लेकर जाए और पिछले बर्ष जो हमारी कमियां रही है उसको इस बार पूरा किया जाएगा



