उत्तराखंड
पौड़ी के नवनियुक्त एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने ली पहली क्रइम बैठक

खबर सागर
नवनियुक्त एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने पुलिस लाइन पौड़ी में अपनी पहली क्राइम बैठक ली। इस दौरान उनके द्वारा लोकसभा चुनाव के मध्यनजर अपने अधीनस्थ अधिकारियों व पुलिस के जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
एसएसपी ने बताया की वर्तमान में लोकसभा चुनाव पर पुलिस का फोकस है उन्होंने बताया कि पुलिस की पहली प्राथमिकता चुनाव को शांतिपूर्वक व निष्पक्ष संपन्न करने की रहेगी।
इसके साथ ही जनपद में बढ़ते हुए अपराधों व नशे की प्रवर्ति पर अंकुश लगाना उनकी प्राथमिकता में सुमार रहेगा।
उन्होंने कहा कि आज पहली क्राइम बैठक में उन्होंने अपने अधीनस्थ कर्मचारी से मुलाकात कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
जिससे आने वाले दिनों में जनपद में बढ़ते हुए अपराध पर अंकुश लगाया जा सकेगा।



