
खबर सागर
सोमेश्वर के गुरुड़ा, सेलिग्वाड़ और जीतब गांव से सटे वन विभाग के जंगल में पिछले 2 दिनों से आग धधकी है। सोमवार को आग ने वन पंचायत गुरुड़ा के जंगल को चपेट में ले लिया। गांव के समीप आग पहुंचने पर महिला मंगल दल और वन पंचायत के सदस्यों ने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की।
लेकिन वन विभाग मौके पर नहीं पहुंचा और दावाग्नि से कीमती वन संपदा जलकर राख हो गई। वन्य जीव भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। सोमवार को क्षेत्र के जंगलों मे आग लगने से क्षेत्र में गहरी धुंध छाई रही।
आग बुझाने में वन पंचायत सरपंच लीला बोरा, प्रेमा बोरा, सुनीता बोरा, भावना देवी, खीम सिह बोरा, सोनू, रेखा देवी, मंजू बोरा, रेखा बोरा, कला देवी, माया बोरा, मुन्नी देवी, हीरुली देवी, सरस्वती रावत, गीता बोरा, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रहे।



