उत्तराखंड

जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने वी०सी० कक्ष से की वर्चुअल बैठक

खबर सागर

 

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय स्थित वी०सी० कक्ष से उपजिलाधिकारियों/एआरओ के कार्यो की वर्चुअल बैठक के माध्यम से समीक्षा की।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी एआरओ को निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन के संपादन हेतु जारी दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने दिव्यांग व 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं हेतु 12 डी फार्म को बीएलओ के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाने के निर्देश दिए है।

उन्होंने सभी एआरओ को सी-विजिल का उपयोग करने, निर्धारित तिथि में एस०एस०टी० बैरियर को सक्रिय करने, स्विप क्रियाकलापों के सभी निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने, पोलिंग यूनिक, सखी, यूथ आदि पोलिंग बूथों को निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थित करने के निर्देश दिए हैं। फसीलिटेशन सेंटर्स पर कार्मिको की तैनाती करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ० अभिषेक त्रिपाठी, एडीएम के०के० मिश्रा, एसडीएम प्रतापनगर आशिमा गोयल, मुख्य पशु-चिकित्साधिकारी आशुतोष जोशी, सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र अधिकारी सहित अन्य उप-जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!