उत्तराखंड

हवन यज्ञ के साथ भाजपा चुनाव कार्यालय का खटीमा में हुआ उद्घाटन

खबर सागर

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति के द्वारा जहां पहले ही नैनीताल लोकसभा से अजय भट्ट को पुन प्रत्यासी बनाए जाने की घोषणा कर दी थी। जहा हवन यज्ञ के साथ चुनावी कार्यालय खोले गए ।

पूरे नैनीताल लोकसभा में चुनावी कार्यालय खोले जाने का भी क्रम जारी है।इसी कड़ी में खटीमा विधानसभा के टनकपुर रोड अमाऊं क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव प्रभारी दान सिंह रावत व अन्य वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण व ढोल-नगाड़ों के साथ हवन यज्ञ के साथ लोकसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया गया।

बैठक में लोकसभा चुनाव प्रभारी रावत ने अबकी बार 400 पार नारा को साकार बनाने तथा देश में मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने हेतु सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव में जी-जान से जुट जाने हेतु अपील किया।

वहीं चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को उनके दायित्वों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अबकी बार 400 के लक्ष्य को पार करने हेतु संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!