उत्तराखंडक्राइम

जौनसार बाबर में भू : माफिया द्वार गलत तथ्य प्रस्तुत कर खरीदी 10 बीघा जमीन

खबर सागर

उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पवार ने आज प्रेस वार्ता कर एक बड़ा मामला उठाया है । बॉबी पवार ने जम्मू कश्मीर के मूल निवासी गुलाम हैदर नामक एक व्यक्ति पर गलत तथ्यों के आधार पर उत्तराखंड में जमीन खरीदने का आरोप लगाया है ।

बॉबी पवार ने कहा की गलत जानकारी देकर जम्मू कश्मीर निवासी गुलाम हैदर ने जौनसार बाबर में हैदर गुलाम ने 10 बीघा से ज्यादा जमीन खरीदी है और जब इसको लेकर आरटीआई मांगी गई तो पता लगा की गुलाम हैदर जम्मू कश्मीर में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था, उनके पिता और दादा भी जम्मू कश्मीर के मूल निवासी हैं । ऐसे गलत तथ्य देकर और जमींदार विनाश अधिनियम दरकिनार कर जमीन खरीदी गई । डीएम महोदय की जांच रिपोर्ट में भी सामने आया कि इसमें गड़बड़ियां है ।

पवार ने आरोप लगाया की जिला न्यायालय से लेकर उच्च न्यायलय तक और सचिवालय में बैठे कुछ लोगों तक इन्हे संरक्षण दिया गया है । उन्होंने कहा की जब मुख्यमंत्री के बयान के बाद की अब कोई बाहरी व्यक्ति कृषि जमीन नही खरीद पाएगा इस मामले सामने आना खुद सवाल खड़ा करता है ।
बॉबी पवार ने मांग की हैं कि इस मामले में संलिप्त हर व्यक्ति पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो अगर ऐसा नहीं होता तो इसको बड़ा आंदोलन किया जाएगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!