Blog

कैबिनेट मंत्री गणेष जोशी ने की मंदिरों की सफाई

खबर सागर

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मसूरी श्री राधा कृष्ण मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया ।

भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भजन कीर्तन भी किया जय श्री राम के नारे लगाये। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि 14 जनवरी से पूरे उत्तराखंड में भाजपा के नेता कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मंदिरों की साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान चला रहे हैं वही 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में भारी उत्साह है।
उन्होंने कहा कि आज पूरा देश ही नहीं पूरी दुनिया में राम की गुंज सुनाई दे रही है। उन्होंने कहा कि बड़े नेताओं को छोड़कर सभी लोग दलगत भावनाओं को छोड़कर प्रभु राम को प्रणाम कर आशीर्वाद लेना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि दो फरवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पूरी कैबिनेट अयोध्या में जाकर भगवान श्री राम के दर्शन करेगी और आशीर्वाद लेगी। वह भाजपा द्वारा प्रदेष के सभी विधानसभा से लोगों को ट्रेनों के माध्यम से अयोध्या में ले जाया जायेगा और भगवान श्री राम के दर्शन करने जाएगें।
आज हिंदू ही नहीं मुस्लिम समुदाय के लोग भी राम मय हो चुके हैं मसूरी में कमर दिया नाम का एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा मंदिरों में राम-राम लिखकर अपनी राम के प्रति भक्ति को दर्शा रहा है उन्होंने कहा कि फारूक अब्दुल्ला ने भी कहा कि भगवान राम सबके है, वही मुस्लिम महिला प्रभु राम का भजन गा रही है जिससे साफ है कि आज पूरा देश राम मय हो चुका है।

कैबिनेट मंत्री गणेष जोषी ने कहा कि उद्यान विभाग में हुए घोटाले की सीबीआई जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी इसमें पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि घोटाले में छोटा व्यक्ति हो चाहे बड़ा अधिकारी उसको बक्षा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यह धामी सरकार है और धामी सरकार में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा उसकी जगह जेल में होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!