
खबर सागर
सीएओं डां एसके जैन ने उप जिला अस्पताल विकासनगर का किया औचक निरीक्षण
मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉक्टर एसके जैन ने उप जिला अस्पताल विकासनगर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय सिंह को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सुबह करीब 10:30 बजे सीएमओ जिला उप अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने वार्डों के साथ ही ओपीडी का निरीक्षण किया।
मरीजों से भी स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित जानकारी ली। ट्रॉमा सेंटर के साथ ही जन औषधि केंद्र में दवाइयां की व्यवस्थाओं को भी देखा।
बदहाल सफाई व्यवस्था पर उन्होंने नाराजगी जताई। सीएमओ ने हाजरी रजिस्टर का भी निरीक्षण किया। डॉक्टरों को बाहर की दवाई न लिखने की कड़ी हिदायत दी।
उन्होंने सभी जांचों की डिटेल लिस्ट चस्पा करने के भी निर्देश दिए।



