उत्तराखंडराजनीति

उपचुनाव में कल 10 जुलाई को होगा मतदान

खबर सागर

उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों पर हो रहे उप चुनाव को लेकर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास ने की प्रेस वार्ता की ।
10 जुलाई को सुबह 8 से शाम 6 बजे के बीच मंगलौर और बद्रीनाथ विधानसभा के लिए वोटिंग की जाएगी। बद्रीनाथ में 177 पोलिंग पार्टी रवाना की जा चुकी हैं जो जिनमें अधिकतर पोलिंग बूथ तक पहुंच गई हैं।

जबकि मंगलोर में 132 पोलिंग पार्टियों रावण की गई है जो सभी अपने पोलिंग बूथ पर पहुंच गई है । सी विजिल एप पर 634 कंप्लेन रजिस्टर की गई थी जिनमें से 623 का निस्तारण किया जा चुका है ।4200 कर्मचारियों और सुरक्षा बलों के कंधो पर होगी शांतिपूर्ण मतदान करने की जिम्मेदारी दी गई है ।

उपचुनाव के दौरान 136 गाड़ियां की जाएगी इस्तेमाल जिनमें से 80 गाड़ियां मंगलौर के लिए इस्तेमाल की जाएगी जबकि शेष 56 गाड़ियां बद्रीनाथ में इस्तेमाल की जाएगी।

15 लाख 95 हजार कैश की बरामदगी की गई है जबकि 16 लाख 57 हजार से ज्याद के मादक पदार्थ जब्त किए गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!