
खबर सागर
विकासनगर मे रेढ़ी वालों पर हुई कार्यवाही के विरोध मे कांग्रेस मुखर होती नजर आ रही है।
दरअसल आपसी लेनदेन को लेकर एक मारपीट की घटना के बाद विकासनगर बाजार में तनावपूर्ण माहौल बन गया , बाद नगर पालिका प्रशासन व पुलिस ने रेढ़ी वालों पर जबरदस्त कार्यवाही करते हुए पूरे शहर की रेढ़ियों को कोतवाली व पालिका मे जप्त कर लिया।
कांग्रेस का आरोप है कि जब पालिका प्रशासन ने रेढ़ी वालों को रोजगार के लिए लोन दिया है..और शुल्क लेकर रेढ़ी चलाने का लाइसेंस जारी किया है ।
तो एक रेढ़ी वाले की घटना को आधार बनाते हुए पूरे बाजार मे गरीब लोगों की रेढ़ियों पर जेसीबी का पंजा क्यों चला दिया। कांग्रेस ने कहा कि वह इन छोटे कारोबार करने वाले लोगों के साथ है ।
इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय किशोर में कहा की बाजार में माहौल खराब करने की इस घटना के पीछे कुछ षड्यंत्रकारियो का हाथ है ।
संजय किशोर ने प्रशासन से घटना के षड्यंत्र में जिम्मेदार लोगों की जांच की मांग की है ।



