उत्तराखंडसामाजिक

कार्यदायी संस्था व ठेकेदार की घोर लापरवाही से कार्य अधर में लटका

खबर सागर

 

जनपद अल्मोड़ा के विकास खंड सल्ट के तहसील मुख्यालय और आवासीय परिसर में मरम्मत का कार्य बीते एक साल अघर में लटका पड़ा है।

तकरीबन दो करोड़ की लागत से प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग रानीखेत के अंतर्गत तहसील मुख्यालय और आवासीय परिसर में मरम्मत कार्य किया जा रहा है। लेकिन मरम्मत कार्य बीते एक साल अघर में लटका पड़ा है।
वहीं तहसील प्रशासन के अधिकारीयों का कहना है कि प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग रानीखेत के अधिकारियों को कई बार पत्राचार करने के बाद भी विभाग द्वारा कोई सुघ नहीं ली है। साथ ही उन्होंने बताया कि ठेकेदार द्वारा निर्माण में गुणवत्ता ठीक नहीं है।

वहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत ने कहा तकरीबन दो करोड़ की लागत से प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग रानीखेत के अंतर्गत तहसील मुख्यालय और आवासीय परिसर में मरम्मत कार्य किया जा रहा है।

लेकिन मरम्मत कार्य बीते एक साल अघर में लटका पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी पैसे की बन्दरवाट की जा रही है।

विभाग के अधिकारी निर्माण कार्य को देखने तक नहीं आ रहें हैं। स्थिति यह है कि जगह – जगह मलूवे का ढेर लगा हुआ है।

साथ ही पीने नल भी हवा लटका है।जिस कारण तहसील मुख्यालय, आवासीय परिसर में रहने लोगों पेयजल किल्लत जूझना पड़ रहा है।अभी ये हालात हैं।

गर्मी में पेयजल किल्लत को लेकर क्या हाल होगा।जब सरकारी कार्य में प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग रानीखेत इतनी हीला- हवाली हो रही है तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है ।

कि आमजन स्थानीय ग्रामीणों के कार्य के प्रति कितने लापरवाह होते होंगे।अखिर कब तक तहसील मुख्यालय का मरम्मत कार्य पूरा हो पाएगा ये कहना बडा दिलचस्प है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!