उत्तराखंडराजनीति

हरिद्वार से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत के चुनाव प्रचार मे जुटे पूर्व सीएम हरीश रावत

खबर सागर

हरिद्वार लोकसभा से टिकट फाइनल होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत उनके पिता हरीश रावत और बहन अनुपमा रावत भी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।

धनपुरा गांव पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत ने दावा किया कि वो फिर से उत्तराखंड में हरिद्वार युग लाएंगे और साल 2014 की तरह हरिद्वार का चीफ मिनिस्टर हाउस बनायेंगे। इसके साथ ही हरीश रावत ने अपनी नागरिकता पर उठाए गए सवालों के जवाब में कहा कि वो 1998 से हरिद्वार के निवासी हैं और उनकी नागरिकता पर वही लोग सवाल उठा रहे हैं ।

जो दो तीन महीने पहले ही चुनाव मैदान में उतरे हैं।हरीश रावत ने कहा कि 25 सालों से उन्होंने घुइन्या छिलने का काम नहीं किया बल्कि पार्टी के लिए काम है। उन्ही कामों के दम पर उनके बेटे वीरेंद्र रावत चुनाव मैदान में उतरे हैं।

वहीं वीरेंद्र रावत ने भी अपने पिता के द्वारा कराए गए विकास कार्यों के दम पर चुनाव लड़ने और इस चुनाव में कांग्रेस के रावत की ही जीत का दावा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!