उत्तराखंडराजनीति

22 मार्च को बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा नामांकन पत्र दाखिल करेंगे

खबर सागर

बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा शुक्रवार 22 मार्च को नामांकन पर्चा भरेंगे ।

बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा के नामांकन में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा व रेखा आर्या अल्मोड़ा पहुंचेंगे। कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए सीएम धामी रैमजे इंटर कालेज परिसर में जनसभा करेंगे।

इस दौरान अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र के अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ बागेश्वर और चंपावत जिलों से पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी शक्ति प्रदर्शन करेगी।

शुक्रवार को होने वाले नामांकन को लेकर बीजेपी जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कार्यकर्ताओं संग बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!