उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

रवि भट्ट बने आस्थान देवीदयाल एन्क्लेव सोसाइटी के अध्यक्ष 

खबर सागर

रवि भट्ट बने आस्थान देवीदयाल एन्क्लेव सोसाइटी के अध्यक्ष 

रामनगर आस्थान देवीदयाल एन्क्लेव सोसाइटी (रजिस्टर्ड), तेलीपुरा रोड, रामनगर के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में रवि भट्ट ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी वीरेंद्र रौतेला को 13 मतों से पराजित किया।

मतगणना के बाद घोषित परिणाम के अनुसार, रवि भट्ट को कुल 36 मत प्राप्त हुए, जबकि वीरेंद्र रौतेला को 23 मत मिले। इस प्रकार रवि भट्ट ने 13 मतों के अंतर से अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट डॉ. पूरन चंद्र पांडे एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट डॉ. मनु अग्रवाल ने संयुक्त बयान में बताया कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई। अन्य पदों पर एकल नामांकन प्राप्त होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर रवि कुमार चौहान, सचिव पद पर परमजीत सिंह असवाल, उपसचिव पद पर कैलाश चंद्र शाह, कोषाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार राठौर तथा ऑडिटर पद पर कृपाल सिंह बिष्ट निर्वाचित हुए।

इसके अतिरिक्त, कार्यकारिणी सदस्य पदों पर राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र भारती, संतोषी शर्मा गोनियाल एवं सुरभि अग्रवाल को निर्वाचित घोषित किया गया।

निर्वाचन अधिकारियों ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सोसाइटी के विकास एवं सदस्यों के हित में मिलकर कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button