उत्तराखंडपर्यटनमनोरंजनसामाजिक

दशकों बाद रांसी गांव में बगडवाल नृत्य की धूम

खबर सागर

 दशकों बाद रांसी गांव में बगडवाल नृत्य की धूम

भगवती राकेश्वरी की पावन तपस्थली रांसी गांव में दशकों बाद आयोजित हो रहे पारंपरिक बगडवाल नृत्य से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय और उल्लासमय बना हुआ है। कड़ाके की ठंड के बावजूद ग्रामीणों में आयोजन को लेकर खासा उत्साह बना हुआ है।

पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों के बीच बगडवाल नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां ग्रामीण संस्कृति और लोक परंपराओं की जीवंत झलक पेश कर रही हैं। इस दौरान लोकनायक जीतू बगडवाल की वीरगाथा का गायन कर उनके शौर्य, साहस और त्याग का गुणगान किया जा रहा है।
राकेश्वरी मंदिर समिति पूर्व अध्यक्ष जगत सिंह पंवार ने बताया कि लंबे अंतराल के बाद गांव में बगडवाल नृत्य का आयोजन होने से नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने का अवसर मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि बगडवाल नृत्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि क्षेत्र की ऐतिहासिक स्मृतियों, लोक आस्था और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ी अनमोल धरोहर है। आयोजन से ग्रामीणों में विशेष उत्साह बना हुआ है तथा गांव के बुजुर्गों और युवाओं की सहभागिता लोक संस्कृति के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button