उत्तराखंडपर्यटनमनोरंजनसामाजिक

कुंभ-2027 की तैयारियों में जुटी पुलिस, एआई और साइबर तकनीक से संभालेगी भीड़

खबर सागर

कुंभ-2027 की तैयारियों में जुटी पुलिस, एआई और साइबर तकनीक से संभालेगी भीड़

हरिद्वार में वर्ष 2027 में होने वाले कुंभ मेले को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चार माह तक चलने वाले मेले में 15 से 20 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और साइबर तकनीक का इस्तेमाल करेगी।

इसी क्रम में गुरुवार को आईजी कुंभ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ हरकी पैड़ी, कांगड़ा घाट और मालवीय घाट का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की आवाजाही और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पैदल आवागमन और ट्रैफिक प्लान को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button