उत्तराखंडपर्यटनमनोरंजनसामाजिक

तुंगनाथ धाम में उमड़ने लगा श्रद्धालुओं का सैलाब 

खबर सागर

 तुंगनाथ धाम में उमड़ने लगा श्रद्धालुओं का सैलाब /

हिमालय में सर्वाधिक ऊंचाई पर विराजमान तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट आगामी 6 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने की तिथि नजदीक आते ही तुंगनाथ धाम में बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है।

देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंच रहे तीर्थयात्री भगवान तुंगनाथ के दर्शन कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। वहीं, मंदिर समिति ने कपाट बंद करने की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। कपाट बंद होने के बाद भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ के लिए रवाना होगी।

यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए चल विग्रह उत्सव डोली 8 नवंबर को मक्कूमठ पहुंचेगी, जहां भगवान तुंगनाथ शीतकालीन पूजा-अर्चना के लिए विराजमान होंगे।
तुंगनाथ धाम के प्रबंधक प्रकाश पुरोहित ने बताया कि कपाट बंद होने की तिथि निकट आने के साथ ही मंदिर समिति ने आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button