
खबर सागर
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खानपुर से चुनाव लड़ने की इच्छा
हल्द्वानी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने खानपुर से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि खानपुर के लोगों का आग्रह है कि वह वहां से विधानसभा चुनाव लड़ें।
रावत ने कहा कि उनकी डोर पार्टी के हाथ में है पार्टी कहेगी कि चुनाव लड़ो तो वह लड़ेंगे पार्टी कहेगी चुनाव लड़ाओं तो वह लड़ाएंगे और पार्टी कहेगी कि बाहर बैठकर ताली बजाओ तो वह ताली भी बजाएंगे।



