उत्तराखंडमनोरंजनराजनीतिसामाजिक

थत्यूड़ रामलीला में श्रीराम द्वारा ताड़का व सुबाहु का हुआ वध

खबर सागर

 

थत्यूड़ रामलीला में श्रीराम द्वारा ताड़का व सुबाहु का हुआ वध

सुनील सजवाण – जौनपुर विकासखंड मुख्यालय थत्यूड़ के रामलीला मैदान में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक समिति के तत्वावधान में आयोजित पौराणिक रामलीला के तृतीय दिवस प्रभु श्रीराम द्वारा ताड़का वध, सुबाहु वध और मारीच पर प्रहार की लीला का मंचन किया गया।

तृतीय दिन बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री खजान दास व विशिष्ट अतिथि मंसूरी के पूर्व नपं अध्यक्ष मन मोहन सिंह मल्ल रहे।

रामलीला के मंचन में गुरु विश्वामित्र अयोध्या पहुंचकर महाराजा दशरथ को अपने आश्रम में राक्षसों द्वारा यज्ञ में लगातार बाधा डालने की जानकारी देते हैं। वही श्रीराम के हाथों ताड़का का वध होता है। ताड़का के वध की सूचना मिलने पर मारीच और सुबाहु क्रोधित होकर गुरु विश्वामित्र के आश्रम में श्रीराम और लक्ष्मण से युद्ध करने पहुंचते हैं। युद्ध के दौरान भगवान श्रीराम सुबाहु का वध करते हैं, जबकि मारीच पर बिना फल वाला बाण चलाकर उसे दूर कर देते हैं।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि रामलीला हमारी धार्मिक संस्कृति के साथ-साथ लोक संस्कृति का भी अभिन्न हिस्सा है। और थत्यूड़ की रामलीला वास्तव में पौराणिक परंपराओं से जुड़ी है, जो कई दशकों से निरंतर आयोजित होती आ रही है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी रामलीला में हनुमान और ताड़का जैसे पात्रों का अभिनय कर चुके हैं।

विशिष्ट अतिथि एवं नगर पालिका परिषद मसूरी के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि वर्ष 1972 से वे स्वयं भी थत्यूड़ की रामलीला से जुड़े रहे हैं। आज भी क्षेत्र जनता का रामलीता के प्रति लगाव व आस्था का संगम है।

तृतीय दिवस की लीला में भगवान श्रीराम की भूमिका मनोज भट्ट, लक्ष्मण की भूमिका प्रवीण पंवार, महाराजा दशरथ की भूमिका रामप्रकाश भट्ट, ताड़का की भूमिका मुनिम प्रधान, सुबाहु की भूमिका दीपक सजवाण, मंत्री की भूमिका विनोद राणा तथा सुमंत की भूमिका दीपक सकलानी ने निभाई।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सविता देवी, ग्राम पंचायत थत्यूड़ की प्रधान मेनका सजवाण, ग्राम पंचायत ब्रह्मसारी की प्रधान सरस्वती रावत, ग्राम पंचायत नकुर्ची की प्रधान सरिता राणा, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख महिपाल रावत, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कोहली, सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष खेमराज भट्ट, भाजपा उपाध्यक्ष जयप्रकाश नौटियाल, भाजपा महामंत्री अकवीर पंवार, व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष दीपक सजवाण, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बीना रावत, दीपेंद्र रावत, विनोद राणा और शिवदास के अलाव -इसके अलाव रामलीला समिति की ओर से अध्यक्ष गजेंद्र असवाल, सचिव सुनील सजवाण, उपाध्यक्ष रामप्रकाश भट्ट, कोषाध्यक्ष मुनिम प्रधान, हरिलाल, हरीश नौटियाल, शिवांश सजवाण, संदीप पंवार और सचिन लेखवार आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम सुनील सजवाण ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button