- खबर सागर
ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाडियों ने दिखाया दम -खम
ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिभाओं को बढ़ाव को लेकर दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय शरद एवं शीतकालीन खेल प्रतियोगिता रांइका नैनबाग में रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम के साथ शुरु हुआ । जिसमें पहला उद्घाटन मैच कैम्टी ने जीता ।
शुक्रवार सरदार सिंह राजकीय इंटर कॉलेज नैनबाग के खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय शरद एवं शीतकालीन खेल कूद प्रतियोगिताओं
का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि नारायण सिंह राणा पूर्व खेल मंत्री, डॉ.सुभाष राणा द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित,डा.चंद्रशेखर नौटियाल प्रधानाचार्य आदि ने दीप प्रज्जलित कर खेल ध्वज फहराया कर छात्र छात्राओं ने मार्च कर अतिथियों को सलामी दी ।
पहले दिन के उद्घाटन मैच कैम्टी व मौगी के बीच खेला गया, जिसमें कैम्टी 09 अंक से विजय रहा ।
दुसरा मैच द्वारगढ़ व म्याणी में खेलने पर द्वारगढ़ विजय रहा ।
जीवन
इस मौके पर सुभाष राणा ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन और सफलता की कुंजी है। खेल दौड़ना,भागना नही है अपितु एक कला है। जिलमें हर क्षेत्र में अपना लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया है।
नारायण सिंह राणा पूर्व खेल मंत्री व द्रोणाचार्य अवार्ड ने कहा कि बचपन से अभिभावकों को चाहिए कि वें अपने बच्चों के प्रति सजग रह कर जिज्ञासं को समझें । इस मौके पर राणा ने प्रति वर्ष खेल के सफल आयोजन पर 51000 हजार रुपये देने की घोषणा कि है।
मनमोहन सिंह मल्ल पूर्व नपं अध्यक्ष मंसूरी ने कहा खेल से बच्चों का शररीक व मानसिक विकास होता है। इसी जगह से राणा परिवार ने गोल्डन ब्या को तरस कर देश का नाम रोशन किया है।
एनब्लो एकडेमी के सीओं प्रताप चौहान ने कहा कि आंगनबांडी व प्राथमिक विद्यालय के गुरु को प्रशिक्षण कर बच्चों को हर खेल के क्षेत्र चैंपियन बनाया जाएगा, एनब्लों अकादमी चिलामू में खोली जायेगी ।
इस मौके पर मनमोहन सिंह मल्ल पूर्व नपं मंसूरी,डा. सुभाष राणा द्रोणाचार्य अवार्ड, एन एस राणा पूर्व खेल मंत्री, दयाल शाह जिला पंचायत सदस्य, कुन्दन सिंह पंवार उद्यान पांडित, नरेश पंवार अध्यक्ष भाजपा मंडल,प्रदीप कवि प्रधान,सुरेश कैन्तुरा प्रधान, शरण सिंह पंवार, मनीषा चौहान व सुमन रावत प्रधान,गभीर सिंह रावत, युद्धवीर सिंह,डा. चन्द्र शेखर नौटियाल, प्रताप सिंह चौहान,
एनब्लों एकडेमी, राजेश सजवाण,
लाखी सिंह समन्यक, दिनेश कैन्तुरा,
रघुवीर तोमर, अरविन्द लाभा, विक्रम सिंह, जबर सिंह आन्दन सिह कैन्तुरा, आदि उपास्थित थे ।
कार्यक्रम का संचालन गोविन्द प्रसाद नौटियाल ने किया ।



