उत्तराखंडपर्यटनमनोरंजनसामाजिक

मां नंदा भगवती का 12 सितबर को लाएंगे बगड़ी से कदली वृक्ष

खबर सागर

मां नंदा भगवती का
12 सितबर को लाएंगे बगड़ी से कदली वृक्ष

कदली वृक्ष से बनेगी मां नंदा भगवती की मूर्ति

अटूट आस्था को लेकर द्वाराहाट विधानसभा के चौखुटिया विकासखंड में टेढ़ा गांव में मां नंदा भगवती का बार भरने का कार्य पूरे विधि विधान से किया गया ।देव डंगरियों को अवतरित किया गया और उसके पश्चात ही देव डंगरियों ने आगे के कार्यवाही दी।

बता दें कि सैकड़ों वर्ष से यह परम्परा टेड़ा गांव के थोकदार कठायत परिवार के द्वारा यह पुण्य कार्य किया जाता रहा है।

प्रति रात्रि अब से कठायत परिवार की ड्योढ़ी पर मान भगवती के गीत पारंपरिक तरीके से झोड़ों की शक्ल में गाए जाएंगे। और 12 सितम्बर को बगडी से कदली वृक्ष पूरे विधान से गाजे बाजे के साथ ढोल दमाऊ मसकबीन ताशे आदि ध्वजा पताकाओं को लेकर पूरे गांवों के ग्रामीण और देव डंगरियों संग कदली वृक्ष को लाया जाएगा फिर उसी कदली वृक्ष से मां नंदा भगवती की मूर्ति बनाई जाएगी प्राण प्रतिष्ठा करनेके बाद 14 सितम्बर को मां नंदा भगवती जावर मंदिर में रात का मेला लगेगा।

चार प्रहारों में विशेष पूजा की जाएगी।फिर 15 सितम्बर को मां को विदाई दी जाएगी और मूर्ति का विसर्जन ताल में किया जाएगा।इस दृश्य को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button