उत्तराखंडयूथराजनीतिसामाजिक

जिला सहकारी बैंकों के चुनाव में भाजपा का परचम लहराया

खबर सागर

जिला सहकारी बैंकों के चुनाव में भाजपा का परचम लहराया

जिला सहकारी बैंकों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन कर कांग्रेस को चारों खाने चित कर दिया है। जिसमें गढ़वाल मण्डल के छह जनपदों में हुए चुनावों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए है।

मंगलवार को टिहरी गढ़वाल से आज सुभाष रमोला ने नामांकन किया। जिसमें रमोला निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

वही गढवाल मंडल के अंतर्गत जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिये हुए चुनाव में देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल (कोटद्वार) तथा हरिद्वार में भी भाजपा द्वारा घोषित सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुने गये हैं।
जिसमें देहरादून में मंजीत रावत, चमोली में गजेंद्र सिंह रावत, उत्तरकाशी में शारदा राणा, पौड़ी गढ़वाल में पंकज रावत, टिहरी गढ़वाल में सुभाष चंद्र रमोला तथा हरिद्वार जनपद में विजेंद्र चौधरी अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुये।

इसके अलावा सभी छह जिला सहकारी बैंकों में उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।


प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जिला सहकारी बैंकों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि सहकारिता चुनाव में कांग्रेस कहीं नहीं टिक पाई है, सहकारिता में आम लोगों ने भाजपा की नीतियों पर भरोसा जताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button