मनोरंजनयूथवीडियोसामाजिक

श्रीकोट मेले में कुल नागदेवता भंजन की शूटिंग

खबर सागर

श्रीकोट मेले में कुल नागदेवता भंजन की शूटिंग

सुप्रसिद्ध ईष्ट देव नागदेवता के भंजन की शूटिंग श्रीकोट में नाग देवता की पालगी की आराधाना के साथ गायिका कुसुम नेगी द्वारा कि गई ।

श्रीकोट में आयोजित मेले में नाग देवता की पालकी पहुंची ।
जहां लोक गायिका कुसुम नेगी द्वारा ईष्ट देव नाग देवता का भंजन कुल नागदेवता राजी खुशी रखें… की सुन्दर प्रस्तुतीकरण से मेले में पहुंचे श्रद्धालु भी गदगद हो गए और जमकर तारीफ की ।

इस दौरान खबर सागर के मुख्य संवाददाता से  गायिका कुसुम नेगी रूब रुब होते हुए बताया की 13 साल की उम्र में गायक कला के क्षेत्र में शिरकत की,और पहला गाना ऊजों फईछों ( लेने देने ) से आरम्भ हुआ । शुरुआती दौर में अधिकतर गाने कैसिट में लंच हुए है।
उस समय के दौर जब उसिमत संसाधनों के अभाव से एक कलाकार को बहुत मुश्किल के साथ समाज में अपनी कला का प्रदर्शन करना किसी चुनौती से काम नहीं था ।
आज के दौर सोशल मीडिया में अनेक यंत्र तंत्र व AI के माध्यम से काफी कुछ संभव होने लगा है ।
और अब लोक गीतों के साथ भंजन की शुरुआत की ओर बढ़ रही हूं । आज के भंजन का स्वर लोक गायक सुरेश डोभाल व स्वयं ने मिलकर गया था ।

कुसुम नेगी ने कहा कि जहा तक लोक संस्कृति की बात है तो सभी को खेती-बाड़ी, स्वरोजगार,पशुपालन,गीत बात, तीज त्यौहार व पलायन को रोकने के लिए सभी को एक एकजुट होकर प्रयास करने की नितांत आवश्यकता है। ताकि अपनी लोक संस्कृति, रीति रिवाज, तीज त्योहार व धरोवर की पहचान बनी रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button