उत्तराखंडमनोरंजनसामाजिक

अंतिम सोमवार व नाग पंचमी पर्व श्रद्वालुओं की उमड़ी भीड़

खबर सागर

अंतिम सोमवार व नाग पंचमी पर्व श्रद्वालुओं की उमड़ी भीड़

सावन के अंतिम सोमवार व नाग पंचमी पर यमुनेश्वर मंदिर नैनबाग में भारी संख्या में श्रद्वालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी । जिसमें जिलाभिषेक कर लोगों ने सुख समृद्धि की कामना की है।
इस मौके श्रद्धालुओं का लगा तांता व दोपहर बाद श्रद्धालुओं गुरु भाई बहनों के द्वारा भजन के सुंदर प्रस्तुति के चलते सभी ने अपनी मधुर वाणी और शुर व ताल ताल मिलाते हुए भजनों की अद्भुत प्रस्तुति से श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए ।

और देर शाम तक गायिका मीना निराला, शुशीला सजवाण, पम्पा देवी सहित कई गायिकाओं द्वारा भजनों की संध्या पर मधुर -मधुर वाणी से जमकर नृत्य कर मंत्रमुग्ध हो जाने से पूरा मंदिर परिसर भक्ति में डूब गया ।
आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया ।
इस मौके पर यमुना आश्रम संचालिका प्रमिला चौहान, गम्भीर सिंह रावत, दिनेश तोमर, सोमवारी लाल, मोहन लाल निराला, सीमा कैन्तुरा, मीरा तोमर, जया रमोला, वीनों कैन्तुरा, पप्पा राणा, दीपका कैन्तुरा, रेशा नौटियाल, ममता चौहान, अर्चना देवी, मीना निराला,दीपा चौघरी आदि उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!