उत्तराखंडमनोरंजनसामाजिकस्पोर्ट्स

मुख्यमंत्री उदीयमान खेल प्रतियोगिता जानवी बनी चैंपियन 

खबर सागर 

  1. मुख्यमंत्री उदीयमान खेल प्रतियोगिता जानवी बनी चैंपियन 

राज्य सरकार की मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता का रांइका नैनबाग में समापन हुई । प्रतियोगिता में जानवी रांइका नैनबाग चैंपियन रही ।

बुधवार को सरदार सिंह राजकीय इंटर कॉलेज में नैनबाग में न्यायं पंचायत मौगी की रांइका नैनबाग के खेल मैदान में मुख्यमंत्री उदीयमान छात्रवृत्ति योजना का समापन नोडल अधिकार प्रधानाचार्य डा. चन्द्र शेखर नौटियाल व व्यायम शिक्षक अजित सिंह नेगी के देख रेख में समापन हुई ।
प्रतियोगिता में 09-10 आयु वर्ग सानवी प्रथम, नव्या – द्वितीय रही ।
10-11 आयु वर्ग नेहा प्रथम, मिली द्वितीय रही । 11-12 आयु वर्ग में अमुली प्रथम, मेघा द्वितीय रही ।
12 से 13 वर्ग संतोषी प्रथम व रूबल द्वितीय रही ।
13 से 14 वर्ग में जानवी प्रथम व मानवी द्वितीय रही ।
बालक वर्ग 10 से 12 में कृष प्रथम,आदेश द्वितीय रहे ।
11 से 12 वर्ग मे अंश पंवार प्रथम लक्ष्य द्वितीय रहा ।
12 से 13 वर्ग मेंआस्तिक रावत प्रथम,
आरुष टम्टा द्वितीय रहा । 13 से 14 वर्ग मंयक प्रथम व कनिष्क कैन्तुरा द्वितीय रहा ।
विद्यालय व नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य डा. चन्द्र शेखर नौटियाल ने कह कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को निखार कर उन्हें आर्थिक सहायता देकर राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। जो कि चयनित खिलाड़ियों को सरकार द्वारा प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी ।

इस मौके पर व्यायम शिक्षक अजीत सिंह नेगी, वीर सास्वत, राय सिह रावत, चमन लाल बर्मा, मोनिका नेगी, कु. शोभा आदि उपास उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!