
खबर सागर
पहले सोमवार यमुनेश्वर महादेव नैनवाग व तम्बकेश्वर महादेव थत्यूड़ में किया जलाभिषेक
सावन मास के पहले सोमवार की शुरुआत पर यमुनेश्वर महादेव मंदिर नैनबाग व
तम्बकेश्वर मंदिर थत्यूड़ में प्रातः से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमडी । जिसमें शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा,भांग आदि चढ़ कर जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी ।
सोमवार को नैनबाग के समीप नव निर्मित यमुनेश्वर मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ की लंबी लाइन लगी रही । जिसमें भक्तों ने पूजा अर्चना कर
शिवलिंग पर जल, दूध, दही, शहद, घी, बेलपत्र, भांग, धतूरा आदि चढ़ कर जलाभिषेक कर भोले नाथ से प्रार्थना कर
सुखः समृद्वी कि कामना की है।
शिव भगवान को बैद्यनाथ” भी कहा जाता है। पहले सोमवार को रुद्राभिषेक से शारीरिक, मानसिक और आर्थिक कष्ट दूर होते हैं। कालसर्प, साढ़ेसाती का प्रभाव भी कम होता है।
वही मंदिर में पंडित अजित डिमरी ने बताया कि पहले सोमवार का महत्व सबसे खास माना जाता है। जलाभिषेक करके सच्चे मन ऐ भोले से मांगने से शिव जी जल्दी प्रसन्न होते हैं। और कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर पाने के लिए और विवाहित स्त्रियां अखंड सौभाग्य के लिए ये व्रत करती हैं। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है।
इसके आलव तम्बकेश्वर महादेव
थत्यूड़, पौराणीक शिव मंदिर, कोड़ी शिव मंदिर व छानी शिव मंदिर में आस के ग्रामीणों ने जलाभिषेक कर सुखः शांती की प्राथना की है।



