उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने दिशा समिति की समीक्षा

खबर सागर

सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने दिशा समिति की समीक्षा

माननीय सांसद टिहरी गढ़वाल माला राज्य लक्ष्मी शाह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी (दिशा) समिति की बैठक आज गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार, टिहरी में संपन्न हुई। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई,तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान सांसद ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता बनाए रखने तथा जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया।

समिति के सदस्यों द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं से संबंधित सुझाव प्रस्तुत किए गए। जनप्रतिनिधियों ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, संचार व्यवस्था एवं वन विभाग से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया, जिस पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

सांसद ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनपद के समग्र विकास को गति देने के निर्देश दिए। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा भाकुनी द्वारा राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, पेंशन योजना एवं छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गौरव ने महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं नंदा गौरा योजना आदि की प्रगति से अवगत कराया।

जिला विकास अधिकारी मो. असलम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जनपद में 9604 परिवारों के सर्वेक्षण की जानकारी दी गई। मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.के. शर्मा ने राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण योजना एवं गौशालाओं की प्रगति बताई।

स्वास्थ्य विभाग से मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्याम विजय द्वारा जनपद में अस्पतालों, रेडियोलॉजिस्ट एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी गई। शहरी विकास विभाग ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत निकायों द्वारा लक्ष्य प्राप्ति तथा प्लास्टिक वेस्ट यूनिट की जानकारी साझा की। पेयजल विभाग ने पंपिंग योजनाओं से ग्राम पंचायतों को मिल रहे लाभों से अवगत कराया। पुलिस विभाग से एएसपी दीपक सिंह द्वारा यातायात जाम एवं अन्य कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर की जा रही कार्यवाही की जानकारी दी गई।

बैठक में माननीय सांसद का जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल एवं सीडीओ वरुणा अग्रवाल द्वारा पौधा एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ईशिता सजवाण, विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत सहित विभिन्न नगर पालिकाओं के अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, समिति के अन्य सदस्य, जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!