उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन के चुनाव 02 मई को होगें

खबर सागर

हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन के चुनाव 02 मई को होगें

 

हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन की आम सभा में आगामी चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। सभा में सर्वसम्मति से श्री विनय टंडन, श्री संजय पांडे एवं श्री मनोज भंडारी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।

चुनाव अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई है कि हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन के चुनाव दिनांक 02 मई को संपन्न कराए जाएंगे। इसके साथ ही चुनाव कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है।

चुनाव प्रकिया तिथि –

नामांकन प्रक्रिया: 25 अप्रैल से 29 अप्रैल तक चलेगी ।
नाम वापसी की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल निर्धारित की गई है ।
मतदान: 02 मई को संपन्न होगा ।

हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन के सदस्यों में चुनाव को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और विभिन्न पदों के लिए संभावित प्रत्याशियों की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने की जिम्मेदारी नियुक्त चुनाव अधिकारियों पर होगी।

इस चुनाव के माध्यम से हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, जो आगामी कार्यकाल में अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!