उत्तराखंडसामाजिक

हरिद्वार में गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से 21 लोग टापू पर फंस

खबर सागर

हरिद्वार में गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से 21 लोग टापू पर फंस

 

हरिद्वार में गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से 21 लोग टापू पर फंस गए। फंसे हुए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। तेज बहाव के बीच में फंसे होने से लोगों में अफरा तफरी मच गई।

मामला उत्तरी हरिद्वार के सप्त ऋषि क्षेत्र के कबीर कुटीर घाट के पास का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जल पुलिस की यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया। इसके बाद जल पुलिस के जवानों ने सूझबूझ के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और थोड़ी ही देर में राफ्टिंग वोट और रस्सी के जरिए फंसे हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

मौत के मुंह से बाहर निकले लोगों ने राहत की सांस ली और पुलिस का शुक्रिया अदा किया। दरअसल इस क्षेत्र में लोगों से गंगा में स्नान के लिए मना की जाती है।

बावजूद इसके लापरवाही करते हुए लोग यहां स्नान के लिए पहुंचते हैं। यहां गंगा की नील धारा बहती है जहां के घाट सुरक्षित नहीं है। और अक्सर यहां गंगा का जलस्तर बढ़ जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!