उत्तराखंडसामाजिक

ऋषिकेश जा रही बस काण्डीखाल के डाबरी के पास अनियंत्रित होकर पलटी 

खबर सागर

ऋषिकेश जा रही बस काण्डीखाल के डाबरी के पास अनियंत्रित होकर पलटी

उत्तरकाशी से ऋषिकेश जा रही बस काण्डीखाल के डाबरी के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई जिसमें सवार बस चालक, परिचालक सहित लोग घायल हो गये ।

चौकी प्रभारी काण्डीखाल राजेन्द्र कुमार ने बताया कि घटना आज लगभग 3:40 बजे की है बस संख्या UK14 PA 9953 उत्तरकाशी से ऋषिकेश के जा रही थी जोकि ऋषिकेश – गंगोत्री हाईवे NH-34 पर काण्डीखाल के डाबरी के पास अनियंत्रित होकर सड़क से तीन मीटर नीचे गिर गई ।

जिसमें लोग घायल हो गये बस गिरने की सूचना पा कर मौके पर पहुंची काण्डीखाल पुलिस व स्थानीय लोगों ने बस सवार यात्रियों को बस से बहार निकाला और 108 की सहायता से अस्पताल पहुंचाया।

गनीमत रही कि बस पेड़ पर अटक गई जिसके कारण बड़ा हादसा होने से टल गया बस में 30 लोग सवार थे जिन्हें दूसरे वाहनों से उनके गंतव्यों की ओर रवाना कर दिया गया है ।घायलों में बस चालक , परिचालक व जम्मू की रहने वाली एक महिला यात्री शामिल हैं

घायलों के नाम व पत्ते-
1-धन सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी मालदेवता देहरादून उम्र 48 वर्ष ( बस चालक )

2-मनोज पुत्र गोविंदराम निवासी ग्राम गैरसैण चमोली उम्र 35 (बस परिचालक)

2 सोनिया पुत्री पुरानचंद निवासी 170 लेन नंबर 9 शिव नगर जम्मू उम्र लगभग 25 वर्ष।शेष सभी सुरक्षित बताए जा रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!