
खबर सागर
महाविद्यालय नैनबाग में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय नैनवाग में दिवसीय वार्षिक कीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ । जिसमें 200 मी. दौड में श्रेया कैन्तुरा व नितिन डंगवाल ने बाजी मारी ।
शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय नैनबाग के परिसर में आयोजित खेल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि डा.चन्द्र
शेखर नौटियाल कहा कि अनुशासन ही एक खिलाड़ी व छात्र का जीवन है। जिसमें सदैव प्रातः उठने से दिनचार्य के स्वास्थ्य व 1दुरुस्थ रहते है ।
उन्होने कहा कि खेल से शरीर व मस्तिक स्वास्थ्य रहने के साथ मानसिक का विकास होता है। साथ छात्र छात्राओं की संख्या पर चिंता जताई ।
विशिष्ट अतिथि अतोल कुमार अवर अभियन्ता ऊर्जा निगम व पूरातन छात्र ने छात्र जीवन के दौरान अपने अनुभव को साझा किया ।
पहले दिन के खेल प्रतियोगिता में 50 मी. दौड़ में सुहानी प्रथम, हिमांशी द्वितीय,रूबीका तृतीय रही ।
100 मी. में प्रथम शिवानी चौहान, द्वितीय अंशिका, तृतीय हिमांशी रही ।200 मी. में द्वितीय शिहानी, तृतीय कशिश रही । 200 मी. बालक में प्रथम नितिन डंगवाल, द्वितीय मनोज, तृतीय गौरव निराला रहे । बैडमिंटन में प्रथम कपिल व गौरव, द्वितीय आदित्य व मनोज रहे । बालिका वर्ग में प्रथम सुहानी व अंशिका,द्वितीय मनीषा व दीपा रही ।
रस्सी कूद में प्रथम मनोज,द्वितीय कपिल, तृतीय विपिन व बालिका में प्रथम सुनिका, द्वितीय जिया व तृतीय कशिश रही ।
महाविद्याल के प्राचार्य डा. मुकेश कुमार ने सभी का स्वागत कर आभार जताया ।
इस मोके संदीप कुमार क्रीडा संयोजक, डा.मंजू कोगियाल, डा. परमान्द डा.दुर्गेश कुमार डा. दिनेश चन्द्रा, श्रीमती मधुवाला जुवांटा, दिनेश पंवार,भुवनचंद मीनाक्षी डिमरी, रोशन सिंह, सुशील चंद कुकरेती,मोहन, रीना देवी आदि उपास्थित थे ।



