उत्तराखंडक्राइमसामाजिक

अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले शमशेर को किया गिरफ्तार 

खबर सागर

अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले शमशेर को किया गिरफ्तार 

रुड़की की खानपुर थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले खानपुर थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी शमशेर पुत्र महमूद नाम के एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने चार अवैध तमंचे और 40 जिंदा कारतूस बरामद कर लिए है।

हालांकि इसका एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया है। यह अवैध हथियार उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से तस्करी कर ले जा रहे थे।

बता दे की खानपुर कोतवाली पुलिस ने मुजफ्फरनगर से सप्लाई होने वाले अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस के द्वारा अवैध हथियारों के तस्कर शमशेर पुत्र महमूद नाम के एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके पास से चार देसी तमंचे और 40 जिंदा कारतूस बरामद कर लिए गए है।

वही इसका एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया है। दरअसल यह दोनों बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरनगर से अवैध हथियार लेकर आ रहे थे। पुलिस ने दोनों को रोकने का प्रयास किया। जिसके बाद दोनों भागने लगे। जिसके बाद पुलिस के द्वारा पीछे बैठे शमशेर नाम के अवैध हथियारों के तस्कर को पकड़ लिया गया है।

साथ ही एक साथी फरार होने में कामयाब हो गया है। पुलिस के द्वारा दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के द्वारा आज शनिवार को गंगनहर कोतवाली में प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!