
खबर सागर
देवभूमि लाखामण्डल में हैली सेवा के संचालन पर मा0 रक्षा मंत्री को दिया ज्ञापन
क्षेत्र के चौमुखी विकास को लेकर लाखामंडल क्षेत्र की भाजपा मंडल अध्यक्षा श्रीमती बचाना शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिला । जिसमें हैली सेवा का संचालल सहित क्षेत्र की विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन शौपा ।
सुप्रसिद्ध देवभूमि लाखामंडल एक तिर्थाटन सहित पर्यटन स्थल में देश विदेश में भारी मात्रा में श्रद्धालु की भीड़ उमड़ रही है।
जिसमें देव भूमि व पर्यटन स्थल लाखामंडल के विकास को गति देने को लेकर भाजपा की वार वरिष्ट नेत्री व पूर्व मंडल उपाध्यक्षा श्रीमती बचना शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की ।
जिसमें देवभूमि लाखामंडल को धाम घोषित किया जाए । लाखामंडल में एक महिला अस्पताल खोला जाए । साथ देश विदेश से आने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए हैली सेवा का संचालन किए जाने की मांग की है।
जिस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सहमती हेतु स्वीकृति प्रेषित की ।
इस मौके पर कर्नल राजीव रावत, श्रीमती बचान शर्मा, ओम प्रकाश आदि शामिल थे ।



