
खबर सागर
25 गांव में शादी विवाह में मेहंदी व पक्की शराब परोसने प्रतिबंध
समाज महेंदी व शराब परोसने पर प्रतिबंध को लेकर जिला पंचायत वार्ड ख्यार्सी में आम बैठक हुई । जिसमें शराब व महेंदी रात में पक्की शराब का पूर्ण रूप से प्रतिबंध पर आम सहमती बनी है।
थत्यूड़ के जिला पंचायत वार्ड
ख्यार्सी जिला पंचायत सदस्य सविता देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई । जिसमें 25 गांव के ग्रामीणों ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया । और अपने अपने विचार रखते हुए पक्की शराब के प्रचलन पर प्रतिबंध की पहल की सहराना की है।
बैठक में बढ़ती मंहगाई व समाज में तेजी फैल रही कुरितियों पर अंकुश लगाने क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों को एक जुट होकर इस पहल के लिए सहयोग की अपील की है।
बैठक सर्व सहमती पर मेहंदी व पक्की शराब व डीडीजें 12 के बाद पूर्ण रूप से बंद करने की आम सहमती बनी है।
इस मौके चेतन प्रसाद नौटियाल, रत्नमणी भट, प्रधान गीता देवी, . प्रधान दीक्षा लेखवार, मंजीत देवी, निकिता देवी, चंद्रा देवी, पूनम देवी,ममता देवी श्वेता देवी, बृजमोहन रागड़, सूरज सिंह पवार,आचार्य रविंद्र लेखवार, पदम दास जौनपुरी,रमेश
लेखवार,अनिल रागड,शिवदास सुमन रौछैला, रतन लाल आदि उपास्थित थे ।



