उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

बूंद- बूंद पानी के लिए भरपूर पट्टी के ग्रामीण उतरे सड़कों पर

खबर सागर

 

बूंद- बूंद पानी के लिए भरपूर पट्टी के ग्रामीण उतरे सड़कों पर

ऋषिकेश -बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के सौड़पानी में समाज सेविका पुष्पा रावत अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी

बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे भरपूर पट्टी के ग्रामीणों ने समाज सेविका पुष्पा रावत के नेतृत्व में ऋषिकेश -बद्रीनाथ राष्ट्रीय राज मार्ग के स्थान सौड़ पानी में शनिवार को प्रदेश सरकार व शासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया ।
पेयजल समस्या का समाधान ना हो पाने की स्थिति में,
स्थानीय समाज सेविका पुष्पा रावत धरना स्थल सौड़पानी में ही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गई हैं ।
पूर्व प्रेषित ज्ञापन और सूचना के बावजूद जल निगम और जल संस्थान की अधिकारियों का समय से धरना स्थल पर ना पहुंचने से गुस्साए आंदोलनकारियों ने नेशनल हाईवे को चक्का जाम करने का ऐलान कर दिया।
पुष्पा रावत के अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने और नेशनल हाईवे को चक्का जाम करने की सूचना की भनक लगते ही 2 बजे के बाद जल निगम और जल संस्थान के अधिशासी अभियंता दौलत राम बैलवाल और नरेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे ।
पेयजल की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने पूर्व समझौते के अनुरूप 31 मार्च तक डोबरी न्याय पंचायत के एक दर्जन से अधिक गांवों को पानी देने के समझौते के मुताबिक पेयजल उपलब्ध न होने पर जल निगम के अधिशासीअभियंता से सवाल पूछे तो बेलवाल कुछ भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए,
अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी पुष्पा रावत ने कहा कि जब तक पूर्व समझौता 22 दिसंबर 2024 का पालन नहीं हो जाता और हर घर जल नल योजना क्षेत्र में धरातल पर नहीं उतारी जाती तब तक उनका निश्चित कालीन भूख हड़ताल जारी रहेगीl

धरना स्थल पर मौजूद पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, यूकेडी के केंद्रीय सचिव सरदार सिंह पुंडीर, सामाजिक कार्यकर्ता विकास चंद्र रयाल व स्थानीय जनप्रतिनिधि अरविंद जियाल सहित मौजूद रहे।
ग्रामीण आंदोलनकारियों ने हड़ताल जारी रखने का समर्थन करते हुए कहा कि जल ही जीवन है और जब तक समस्या का हल नहीं हो जाता आंदोलन जारी रहेगा।

पुष्पा रावत व आंदोलनकारियों का कहना था कि समस्या के निदान के आवश्यक कदम यदि तुरंत नहीं उठाए गए, तो आंदोलन उग्र किया जाएगा व नेशनल हाईवे पर चक्का जाम करने को बाध्य होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!