
खबर सागर
हरिद्वार के कई के नाम परिवर्तन होने के बाद बांटी मिठाई तो कही नाराजगी देखने कों मिली
उत्तराखंड के चार जनपदों में कई गांवों और स्थानों के नाम बदले गए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा बदलाव हरिद्वार जिले में देखने को मिला।
सरकार के इस फैसले पर मिली जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
जहां कुछ लोग नाम परिवर्तन को ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने वाला कदम मान रहे हैं, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सिर्फ नाम बदलने से विकास नहीं होगा। हरिद्वार के बहादराबाद ब्लॉक के गाजीवाली गांव का नाम अब ‘आर्य नगर’ रख दिया गया है, चांदपुर का नाम बदलकर ज्योतिबा फुले नगर रख दिया है ।
इसी तरह से हरिद्वार जिले में टोटल 8 गांव के नाम में परिवर्तन किया गया है जिसके बाद कुछ लोगों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए मिठाइयां बांटी, तो वहीं कई लोगों ने इसे अधूरा सुधार बताया।
स्थानीय आंदोलनकारियों और ग्रामीणों का कहना है कि गाजीवाली गांव का नाम बदलना अच्छा कदम हो सकता है l
लेकिन यह गांव स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का गढ़ रहा है। ऐसे में इसका नाम किसी स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर रखा जाता तो ज्यादा उचित होता।
कुछ लोगों ने सवाल उठाए कि नाम बदलने से बुनियादी सुविधाओं की कमी पूरी नहीं होगी, बल्कि सरकार को सड़कों, बिजली, पानी और रोजगार पर ध्यान देना चाहिए। नाम बदलने को लेकर जारी यह बहस आने वाले दिनों में और तेज हो सकती है।



