उत्तराखंडक्राइम

देर रात हरिद्वार पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक घायल एक फरार

खबर सागर

देर रात हरिद्वार पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक घायल एक फरार

हरिद्वार के ज्वालापुर थाना क्षेत्र में पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम के साथ देर रात नहर पटरी मार्ग पर बदमाशों से मुठभेड़ हुई।
पुलिस को सूचना मिली थी कि बरेली से नशे की खेप लेकर आए दो बदमाश इलाके में सक्रिय हैं। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को रोककर सरेंडर करने की चेतावनी दी, लेकिन बदमाशों ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया।घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने देर रात घटना स्थल का जायजा लिया ।
और अस्पताल पहुंचे उन्होंने घायल बदमाश से पूछताछ की और फरार साथी की गिरफ्तारी के लिए जरूरी निर्देश दिए। जिले की सीमाओं पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है, और फरार बदमाश की तलाश में लगातार चेकिंग ऑपरेशन जारी है।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान नजाकत अली (पुत्र केसर अली) के रूप में हुई है, जो अहमद नगर, नई बस्ती, थाना फतेहगंज पश्चिमी, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) का निवासी है।

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि वह नशे की खेप लेकर हरिद्वार आए थे। फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है, और जल्द ही दूसरे आरोपी कों पकड़ने का दावा किया जा रहा है।
इस मुठभेड़ ने हरिद्वार में नशे के तस्करो के नेटवर्क के खिलाफ पुलिस द्वारा एक बार फिर उनके मनसुबो कों नाकाम कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!