मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड सरकार बीबीसी पुरुषोत्तम पहुंचे उत्तरकाशी

खबर सागर
विज्वल मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तरारखण्ड डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम ने उत्तरकाशी जिले के अपने भ्रमण के दौरान लोक सभा चुनाव के लिए बनाए गए स्ट्रॉंग रूम एवं मतगणना केन्द्र का निरीक्षण करने के साथ ही मतगणना की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तरारखण्ड डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम ने उत्तरकाशी पहॅुचकर राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज में लोक सभा चुनाव के लिए जिले की पुरोला, यमुनोत्री और गंगोत्री विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के स्ट्रॉंग रूम एवं मतगणना केन्द्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं मतगणना को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रॉंग रूम व परिसर के विभिन्न क्षेत्रों तथा तीनों स्तर के सुरक्षा घेरों की मौके पर जाकर पड़ताल की।
डॉ. पुरूषोत्तम ने सुरक्षा व्यवस्था को निरंतर चाक-चौबंद बनाए रखने के निर्देश देते हुए परिसर में सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन व्यवस्था और विद्युत व्यवस्था की भी जानकारी ली।
उन्होंने परिसर की विद्युत सुरक्षा के संबंध में यूपीसीएल से प्रमाणपत्र प्राप्त करने के भी निर्देश दिए।



