उत्तराखंडसामाजिक

विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने आज नगरपालिका क्षेत्र का लिया जायजा

खबर सागर

 

विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने आज नगरपालिका क्षेत्र का भ्रमण करते हुए सफाई व ड्रेनेज व्यवस्था का जायजा लिया।

बरसात के मौसम को देखते हुए सिनेमा गली, पंजाबी कालोनी, और नवाबगढ़ आदि क्षेत्रों के भ्रमण पर निकले विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को साफ सफाई और ड्रेनेज व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि क्षेत्र का भ्रमण कर जायजा लिया गया है, जिसके चलते ड्रेनेज आदि व्यवस्था को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है ।
साथ ही जहां समस्या के प्रमानेंट समाधान के विकल्प होंगे उन पर भी काम किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button