
खबर सागर
पहाड़ों की रानी मसूरी में भव्य तिरंगा पैदल तिरंगा रैली निकाली
भाजपा युवा मोर्चा द्वारा नगर पालिका परिषद मसूरी में हिंदी माध्यम के स्कूलों के छात्रों और सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों के साथ मसूरी पिक्चर पैलेस चौक से गांधी चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. जिसका शुभारंभ भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने तिरंगा दिखाकर रवाना किया गया।
इस दौरान छात्र-छात्राओं ने भारी संख्या तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग करते हुए, अपने हाथ तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष करते हुए नजर आए. लोगों ने भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए लोगों में देश प्रेम की भावना को जगाया ।
तिरंगा यात्रा के दौरान मसूरी का प्रत्येक व्यक्ति और विभिन्न प्रदेशों से आए पर्यटक देश भक्ति में डूब गए। मसूरी भाजपा प्रभारी रतन सिंह चौहान, मसूरी भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र रावत ,पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल और भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले इस हर घर तिरंगा महा अभियान में सभी लोग प्रतिभाग कर रहे है ।
सभी अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज को फहराएंगे. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के लिए भी विशेष नियम बनाए गए हैं.जिससे कि राष्ट्रीय ध्वज का किसी भी तरीके से अपमान ना हो।
15 अगस्त के बाद सभी लोग सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को उतार कर अपने घरो और प्रतिष्ठानों में रखे जिससे अगले साल फिर सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को फहराया जा सके।
उन्होने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।
उसी कड़ी में उत्तराखंड में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा हर धर तिंरगा की शुरुआत की गई. वह मसूरी में विशाल और भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई है ।
जो इस बात का प्रतीक है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से हर धर तिरंगा लगाने के आह्वान पर सभी लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहरा रहे है जिससे सभी के भीतर राष्ट्रीय भावना को जागृत कर रहे है।
उन्होंने कहा कि जब हमारे आजादी के दीवाने जब आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे तब उनके हाथ में तिरंगा होता था. आज उनके बलिदानों और स्वतंत्रता सेनानियों के बदौलत ही देश को आजादी मिली है।
आज उसी जज्बे को जगाने की दोबारा जरूरत है. जिसके तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।



