खबर सागर
उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) की गढ़वाल संवाद यात्रा पौड़ी में भव्य स्वागत
उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) की गढ़वाल संवाद यात्रा मुख्यालय पौड़ी पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न मार्गों पर रैली निकालकर जनसंपर्क किया। ढोल-दमाऊं की थाप के साथ यात्रा कंडोलिया से शुरू होकर एजेंसी चौक, अपर बाजार, कलक्ट्रेट होते हुए बस स्टेशन पहुंची।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड की बोली-भाषा, संस्कृति और स्थानीय संसाधनों के संरक्षण को लेकर जोरदार तरीके से अपनी बात रखी।
बस स्टेशन पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने पहाड़ से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की। युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी और केंद्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष नेगी ने कहा कि पहाड़ और यहां के लोग आत्मनिर्भर हैं, लेकिन रोजगार के स्थायी साधनों को लेकर सरकार की स्पष्ट नीति सामने नहीं आ पा रही है। उन्होंने कहा कि पहाड़, पानी और जड़ी-बूटी उत्तराखंड के मूल संसाधन हैं, जिन पर आधारित रोजगार सृजन की ठोस योजना बनाई जानी चाहिए।
यूकेडी नेताओं ने गढ़वाली और कुमाऊंनी भाषा को संवैधानिक मान्यता और सम्मान दिलाने की मांग दोहराई। उनका कहना था कि जिस तरह गुजराती और पंजाबी भाषाओं ने अपनी अलग पहचान बनाई है, उसी तर्ज पर राज्य की लोकभाषाओं को भी उचित स्थान मिलना चाहिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बाइट1- आशीष नेगी, युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष
बाइट2- आशुतोष नेगी ,केंद्रीय उपाध्यक्ष



