
खबर सागर
पुलिस ने दिल्ली से बरामद किया लापता हुआ नाबालिग किशोर
15 दिन पहले संदिग्ध हालत में हुआ था
रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने क्षेत्र निवासी एक नाबालिग किशोर को दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। यह नाबालिग किशोर 15 दिन पहले संदिग्ध हालत में लापता हो गया था।
बता दे की क्षेत्र निवासी एक नाबालिग किशोर संदिग्ध हालत में 15 दिन पहले लापता हो गया था। परिजनों के द्वारा नाबालिग किशोर की काफी तलाश की गई थी। लेकिन नाबालिग किशोर का कुछ भी पता नहीं चल पाया था। जिसके बाद पुलिस के द्वारा नाबालिग किशोर की तलाश में कई टीम लगाकर अभियान चलाया गया। जिसके बाद पुलिस के द्वारा नाबालिग किशोर को दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस के द्वारा आज गंगनहर कोतवाली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लापता नाबालिग किशोर के सकुशल मिलने की जानकारी दी गई है।



