उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

विकास खण्ड थत्यूड़ में कैबिनेट मंत्री का हुआ नागरिक अभिनंदन

खबर सागर

विकास खण्ड थत्यूड़ में कैबिनेट मंत्री का हुआ नागरिक अभिनंदन

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री खजान दास दुसरी बार मंत्री बनने के बाद विकास खण्ड थत्यूड़ पंहुचें । जहां भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय जनता ने फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया ।
शुक्रवार को प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास का ब्लाक सभागार में नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुनील थपलियाल की ।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री खजान दास ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है ।

उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग से संबंधित पेंशन प्रकरण में जो 4000 आय प्रमाण पत्र का मानक रखा गया है, उसे बदलने के लिए आगामी कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग की समस्याओं का समाधान के लिए आगामी जून माह में ब्लॉक मुख्यालय में एक शिविर लगाया जाएगा।
। और सरकार द्वारा संचालित की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए,और आम जनता से अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया ।

इस मौके पर गीता रावत राज्य मंत्री, राजेश नौटियाल युवा नेता, सीता पंवार, व्लाक प्रमुख, रेखा डंगवाल गढ़वाल संयोजक,कुंवर सिंह पवार पूर्व प्रमुख, सविता देवी जिला पंचायत सदस्य, भोला परमार, वीरेंद्र सिंह चौहान,रमेश लेखवार, जयेंद्र बिजल्वाण, रतन मणी भट्,निहाल सिंह रावत, हीरामणि गौड, राजेंद्र कोहली,बलबीर सिंह राणा अध्यक्ष जिला किसान मोर्चो,विनीता रावत मंडल महामंत्री, जयप्रकाश नौटियाल,अखवीर पंवार, सरस्वती रावत, वीरेंद्र चंदेल,डा. सत्य प्रसाद लेखवार,विनोद दास, बच्चन सिंह रावत आदि उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!