उत्तराखंडपर्यटनसामाजिक

जिला प्रशासन ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा

खबर सागर

जिला प्रशासन ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा

आगामी चारधाम यात्रा की तैयारी को लेकर जिला शासन प्रशासन पूरी तरह सर्तक व्यवस्थाओं को दुस्थ्य करने जुटा हुआ है। जिसमें उप जिला धिकारी ने 707 व 507 एनएच पर व्यवाथाओं का जायजा लिया ।

सोमवार को जनपद टिहरी गढ़वाल की जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन पर धनोल्टी की उप जिलाधिकारी नीलू चावला ने कैम्टी क्षेत्र सहित राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के 707 कैम्टी, अगलापुल के बैरियल के पास शौचालय, पेयजल नाली आदि का निरक्षण के साथ सड़क मार्गों की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्थाएं, यातायात प्रबंधन,बिजली और यात्रियों की सुविधा से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं का बारीकी से जायजा लिया गया।
एसडीएम ने संबंधित विभागों को तीन दिन की भीतर अवशेष कार्य शुरु करने के लिए निर्देशित दिए ।
जिससे यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं।
ताकि देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
प्रशासन ने खासतौर पर संवेदनशील स्थानों,
भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और संकरी सड़कों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।
ताकि यात्रा सुरक्षित व सुचारू चलने के साथ ही सफाई व्यवस्था और आपदा प्रबंधन की तैयारियों को भी प्राथमिकता देने की बात कही गई।
इस दौरान धनोल्टी तहसीलदार बिरम सिंह, पटवारी धनी लाल, राजेश सजवाण,अनूप थपलियाल,एवं एनएच के अधिकारीगण आदि उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!