खबर सागर
श्रीमद् भागवत महापुरण कथा ज्ञान यज्ञ से पूर्व कलश शोभा यात्रा
गांव व पितरों के मोक्ष और सुख: समृद्धि को लेकर ग्राम मसरास में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ कलश शोभा यात्रा निकाली गई । कथा में नागदेवता की पालगी आकर्षण का केन्द्र रही ।
शुक्रवार को तहसील नैनबाग के तहत ग्राम मसरास में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण
कथा प्रातः गांव की समस्त महिलाएं व ध्याणीयों ने जौनपुरी पारंपरिक भेष भूषा के साथ भव्य व दिव्य कलश शोभा यात्रा गांव के समीप प्राकृतिक जल स्रोत से जलभर कर नागदेवता मंदिर से होते हुए कथा स्थल तक पंहुची ।
जिसमें भारी संख्या में ली शामिल हुए । साथ ही श्रद्धालुओं ने नाग देवता की पालगी के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की ।
कलश शोभा यात्रा के बाद कथा पहले दिन वाचक संत लवदास जी महाराज द्वारा अमृतवाणी से प्रवचन करते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत महापुराण के सुनने से जीवन सार्थक होता है । और शांति व सत्य मार्ग की प्रेरणा मिलती है ।
उन्होंने कहा कि कथा और सत्संग से जीवन में उन्नति का मार्ग अग्रसर होता है, और मित्रों के मोक्ष का मार्ग सबसे उपयुक्त श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ है।
इस मौके पर आचार्य कपिल सेमवाल,भानु प्रकाश जोशी, रोहित,जियान्दन सेमवाल, राम प्रसाद, प्यारे लाल सेमवाल, रमेश सेमवाल, मदन सेमवाल, हरीश, सोवत राम,मोहन लाल, जयंती प्रसाद, दिनेश प्रसाद डंगवाल, आशाराम, गजेंद्र दत, राजेश, सोमवारी लाल नरेश प्रसाद, विजेन्द्र,गम्भीर सिंह रावत, मनोज सेमवाल, मधुवाला, नागी देवी, लीला देवी, पुष्पा देवी, रीता देवी, वीणा देवी, सकों देवी, रेखा देवी, मीरा देवी, कांता देवी,आदि उपास्थित थे ।



