खबर सागर
कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग व फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
तपती गर्मा के चलते गोपेश्वर के नजदीकी जंगलों में आज अचानक आग लग गई, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन और फायर ब्रिगेड को दी।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड गोपेश्वर और अलकनंदा वन प्रभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीमों ने आग पर काबू पा लिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह क्षेत्र काफी संवेदनशील है और यहां बार-बार आग लगने की घटनाएं सामने आती रहती है ।
जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी और फायर सर्विस को भी तुरंत सूचित किया गया। दोनों टीमों के संयुक्त प्रयास से आग को फैलने से रोका गया।
फायर सीजन को देखते हुए जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में फायर वॉचर्स तैनात किए गए हैं और ग्रामीणों से भी सहयोग की अपील की जा रही है।



